in

भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है?

क्या आपकों पता है भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है और उनका नाम क्या है? हम भारत देश में रहते तो है लेकिन यहां रहने वाले ज़्यादातर लोगों को इस देश में बोली जाने वाली कई भाषाओं के बारे में जानकारी नहीं है.

भारत एकलौता ऐसा देश है जहां विभिन्न प्रांत और जातियों के लोग रहते हैं जिनकी भाषाएं भी एक दूसरे से भिन्न होती है. जैसे कि यदि आप बिहार राज्य में रहते हैं तो मुख्यतः आपकी भाषा भोजपुरी, हिन्दी, उर्दू, आदि हो सकती है वहीं यदि आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपकी भाषा राजस्थानी हो सकती है.

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन सभी जगह विभिन्न भाषाओं में लोग एक दूसरे से बात करते हैं. सभी की अपनी एक से अधिक भाषाएं उपलब्ध है जो वहां के रहने वाले लोगों के द्वारा बोली जाती है.

वैसे भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है लेकिन ” हिंदी” सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है. इसके अलावा हमारे देश में 121 भाषाएं ऐसी हैं जो 10,000 से ज़्यादा लोग बोलते हैं.

लेकिन भारत में कई ऐसे क्षेत्र अभी भी हैं जहां ले लोग हिंदी अच्छी तरह से बोल और समझ नहीं पाते हैं इसलिए वे अपने लोकल भाषा या दूसरी अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं.

चलिए अब जानते हैं भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है और देखते हैं आप इनमें से कितने भाषाओं के बारे में पहले से जानकारी रखते है. यदि आप इंडिया में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में अधिक नहीं जानते हैं तो कोई दिक्कत की बात नहीं, बस इस लेख को पूरा पढ़िए.

भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है? (Bharat Me Boli Jane Wali Bhasha )

भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है

2011 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 121 ऐसी भाषाएं हैं जो 10,000 से अधिक लोग एक भाषा को बोलते और समझते हैं. हालाकि भारतीय संविधान में सिर्फ 22 भाषा को मान्यता प्राप्त है जो भारत की मुख्य बोली और समझी जाने वाली भाषाएं हैं.

वैसे भारत में कई भाषाएं बोली जाती है जिनमें से हिंदी सबसे अधिक यानी करीब करीब 40 प्रतिशत लोग इसे बोलते और समझते हैं.

इसके बावजूद भी हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का मान्यता प्राप्त नहीं है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत में कई भाषाएं बोली और समझी जाती है. यही कारण है कि लोग किसी एक भाषा को नेशनल लेंग्वेज का दर्जा देना नहीं चाहते हैं.

नेशनल लेंग्वेज नहीं बनने के पीछे कई कारण हैं जैसे कि इस देश में कई भाषाएं बोली जाती है यानी पूरी तरह से कोई एक भाषा बोली नहीं जाती है, हिन्दी बोलने वाले 40 फीसदी लोग हैं, कई राज्य के लोग हिंदी को नेशनल लेंग्वेज देखना नहीं चाहते हैं, आदि.

हमारे देश में जैसे सभी क्षेत्रों में विभिनता है वैसे ही भाषाओं में भी है. इसलिए किसी एक भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाना बहुत कठिन है. लेकिन भारत में अधिकांश सरकारी काम हिंदी या अंग्रेजी में होती है, ऐसा इसलिए क्योंकि हिन्दी और अंग्रेजी केंद्र सरकार की अधिकारिक भाषा है.

हालाकि राज्य सरकार (state government) की अपनी भाषा हो सकती है जैसे कि आपकों दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को मिलता है. यहां आपकों हिंदी से अधिक कन्नड़, मलयालम, तेलुगु या फिर तमिल देखने को मिलेगी.

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हैं जो करीब करीब 40 फीसदी लोगों द्वारा बोला और समझा जाता है.

2011 के जनगणना के अनुसार, हिंदी भाषा को मातृभाषा के रूप में बताने वाले लोगों की संख्या 2001 के जनगणना के मुकाबले अधिक था, इसलिए वर्तमान समय में भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा “हिंदी” है.

भारत में बोली जाने वाली मुख्या भाषाएँ कौन सी है?

भारत में 22 मुख्य भाषाएं है जिसे संविधानिक रूप से आधिकारिक भाषा (official language) का दर्जा दिया गया है. आपकों बता दें, इन 22 भाषाओं को इंडिया की लगभग 90% आबादी द्वारा बोला जाता है इसलिए इन्हें भारत का मुख्य भाषाएं के रूप जाना जाता है.

भारत में बोली जाने वाली मुख्या भाषाएँ :

  1. हिंदी (Hindi)
  2. बंगाली (Bengali)
  3. असमिया (Assamese)
  4. बोडो (Bodo)
  5. डोंगरी (Dogri)
  6. गुजराती (Gujarati)
  7. तमिल (Tamil)
  8. तेलुगू (Telugu)
  9. उर्दू (Urdu)
  10. सिंधी (Sindhi)
  11. संथाली (Santali)
  12. संस्कृति (Sanskrit)
  13. पंजाबी (Punjabi)
  14. ओरिया (Odia)
  15. नेपाली (Napali)
  16. मराठी (Marathi)
  17. मणिपुरी (Manipuri)
  18. मलयालम (Malayalam)
  19. मैथिली (Maithili)
  20. कश्मीरी (Kashmiri)
  21. कनाडा (Kannada)
  22. कोंकड़ी (Konkani)

इसके अलावा भारत में कई भाषाएं बोली जाती है जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है.

भारत में 122 बोली जाने वाली भाषाएं की पूरी लिस्ट

1. इंडो-युरोपियन

(i) इंडो आर्यन (indo Aryan)

  • बंगाली
  • असामीज
  • भिल्ली / भीलोडी
  • बिश्नुपुरीया
  • डोगरी
  • गुजराती
  • हलाबी
  • हिंदी
  • कश्मीरी
  • खांदेशी
  • कोंकणी
  • लाहदा
  • मठली
  • मराठी
  • नेपाली
  • उडिया
  • पंजाबी
  • संस्कृत
  • शिना
  • सिंधी
  • उर्दू

(ii) ईरानियन (Iranian)

  • अफगानी / काबुली / पश्तो

2. फारसी

(i) जर्मनिक (Germanic)

  • अंग्रेजी
  • द्रविड़ियन
  • कोंगेई / कोडागु
  • गोंडी
  • जाटापू
  • कन्नड
  • खोंड / कोंढ
  • किसन
  • कोलामी
  • कोंडा
  • कोया
  • कुई
  • क्रू / ओरॉन
  • मलयालम
  • माल्टो
  • परजी
  • तेलगु
  • तमिल
  • तुलु

3. ऑस्ट्र्रो-एशियन

  • भुज
  • गडबा
  • हो
  • जुआंग
  • खरिया
  • खासी
  • कोडा / कोरा
  • कोरकू
  • कोरवा
  • मुंडा
  • मुंदरी
  • निकोबरेसे
  • संताली

4. तिबेटो-बूर्मेस

  • गुल
  • अंगामी
  • एओ
  • बाल्टी
  • भोतिया
  • बोडो
  • चकसांग
  • चक्रकु / चोकरी
  • चांग
  • देरी
  • दिमासा
  • गंगटे
  • गारो
  • हलाम
  • हंबर
  • काबई
  • कार्बी / मिकिर
  • खेझा
  • करीमनुंगण
  • किन्नौरी
  • कोच
  • कोम
  • कोनीक
  • कूकी
  • लद्खी
  • लाहौली
  • लकहर
  • लालुंग
  • लेप्चा
  • लिआंगमेई
  • लिम्बु
  • लोता
  • लुशाई / मिजो
  • मणिपुरी
  • मारम
  • मरींग
  • मिरी / मशिंग
  • मिश्मी
  • मोग
  • मोंपा
  • निशी / डफला
  • नोके
  • पेठ
  • पवी
  • फाम
  • पोचुरी
  • राभा
  • राय
  • रेेंम्मा
  • सांताम
  • सेम
  • शेरपा
  • सिम
  • तामंग
  • तांगखुल
  • तंगासा
  • थडो
  • तिबेटी
  • त्रिपुरी
  • वैफीई
  • झी
  • झू
  • वांचो
  • यिमचंग्रे
  • झीलियांग

5. सेमट्रो-हॅमिक

  • अरबी / अर्बी

इस लेख में, 

इस लेख में आपकों भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है (Languages Speak in India) के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. हम आशा करते हैं आपकों भारत में बोली जाने वाली भाषाएं के बारे में जान कर कुछ नया सीखने और जानने को मिला होगा.

इसे भी पढ़े : अलग अलग भाषाओं में नमस्ते कैसे कहें?

यदि आपकों यह पोस्ट अच्छी लगीं है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ social media platforms जैसे कि whatsapp, facebook, twitter, आदि पर शेयर जरूर करें.

साथ ही इस लेख से संबंधित कोई सवाल आपके मन में है तो आप नीचे कमेंट कर पूछ सकते हैं. हमारी कोशिश होती है आपके पूछे गए सवालों के जवाब जल्द से जल्द कर दिया जाए.

Written by Hindikul

आपका स्वागत है हिंदीकुल पर! चलिए अब हमारे साथ जुड़कर तकनीकी दुनिया की यात्रा पर निकलें और नए और रोचक तत्वों का अनुभव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *