भौतिक विज्ञान के जनक कौन है?

क्या आप भौतिक विज्ञान के जनक कौन है यानी भौतिक विज्ञान के पिता किसे कहा जाता है के नाम जानते हैं. भौतिक,विज्ञान का एक प्रमुख शाखाओं में से एक हैं जिसमें आपकों प्राचीन काल से वर्तमान समय तक बहुत से डिस्कवरी और अविष्कार अलग अलग वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया है.

जैसे कि हम जानते हैं विज्ञान का क्षेत्र बहुत बड़ा है इसलिए आप किसी एक वैज्ञानिक को भौतिक विज्ञान के जनक नहीं कह सकते है. विज्ञान के 3 मुख्य शाखाएं भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान है जिसमें आपकों अनेकों वैज्ञानिक का अपना अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देखा जा सकता है.

जैसे कि :

  • न्यूलैंडस ने अष्टक नियम के बारे में बतलाया
  • ग्रेगर जॉन मेंडल को अनुवांशिकी का
  • न्युटन ने गुरुत्वाकर्षण का पता लगाया
  • मेंडलिव ने आवर्त सारणी बनाकर तत्त्वों के बारे में समझाया
  • चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन ने जैव विकास के सिद्धांत के बारे में जानकारी दी
  • एल्बर्ट एन्स्टीन ने वास्तविकता के सिद्धांत के बारे में
  • आर्कीमिडीज ने उतप्लवन के नियम को बतलाया और समझाया

इसके अलावा बहुत से अन्य लोगों ने भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के क्षेत्रों में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. भौतिक विज्ञान का यह सभी खोज व अविष्कार  Science को बदल कर रख दिया है और साथ ही ऐसे सैकड़ों बहुत से और खोज हुए हैं जो वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया है और आज भी कई वैज्ञानिकों के द्वारा प्रयोग चल रहा है.

कई जगहों और किताबों में भौतिक विज्ञान के जनक कौन है या भौतिकी का पिता किसे कहा जा सकता है आदि के बारे में अलग अलग नाम देखें जा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भौतिक विज्ञान में बहुत से बेहतरीन खोज कई वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है इसलिए किसी एक खास व्यक्ति को आप भौतिक विज्ञान के जनक या पिता के रूप में नहीं देख सकते हैं.

यहीं कारण है कि जब सवाल आता है भौतिक विज्ञान के जनक कौन है तो बहुत से अलग अलग जवाब निकल कर आता है. कोई प्राचीन वैज्ञानिक का नाम लेता है तो कोई आधुनिक वैज्ञानिक का नाम लेता है. इसलिए यदि आप भी इस सवाल का जवाब खोजने में असमंजस है तो इस लेख में हम इसके बारे में  बतलाने वाले हैं.

भौतिक विज्ञान के जनक कौन है?

भौतिक विज्ञान के जनक

सर आइजैक न्यूटन को भौतिक विज्ञान के जनक कहा जाता है, हालांकि “भौतिक के पिता” शीर्षक केवल आप एक इंसान को नहीं दे सकते हैं, इनके अलावा गैलीलियो गैलीली और अल्बर्ट आइंस्टीन को भी इसके जनक के रूप में देखा जाता है.

1. सर आइजैक न्यूटन (1643-1727) 

सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक क्रांति में एक प्रमुख चरित्र के रूप में देखा जा सकता है जिन्होंने भौतिक विज्ञान में अपने खोज से पूरा विज्ञान हिला कर रख दिया.

न्यूटन द्वारा किए गए कुछ प्रमुख खोजें :

  •  गति के नियम (Law of Motion)
  • गुरुत्वाकर्षण का नियम (The Law of Gravitation)
  • पृथ्वी का आकार (Shape of the Earth)
  • प्रकाशिकी (Optics)
  • द्विपद प्रमेय (Binomial Theorem)
  • गणना (Calculus)

2. गैलीलियो गैलीली (1564-1642)

गैलीलियो गैलीली को खगोल विज्ञान में उनके योगदान के लिए जाना जाता है जिन्होंने भौतिकी और खगोल विज्ञान में बहुत से खोजें की है.

गैलीलियो गैलीली की प्रमुख खोजें :

  •  पेंडुलम का सिद्धांत (The Principle of the Pendulum)
  • गिरने का नियम (The Law of Falling Bodies)
  • पृथ्वी की कक्षा (Earth’s Orbit)
  • शुक्र के चरणों (चंद्रमा के चरणों के समान) है.
  • बृहस्पति के 4 सबसे बड़े सैटेलाईट की खोज
  • मिल्कीवे (Milky-way) के सितारे
  • पहली पेंडुलम घड़ी (The first pendulum clock)
  • चंद्रमा पर क्रेटर और पहाड़ (Craters and mountains on the Moon)
  • प्राकृतिक कानून का गणितीय प्रतिमान (Mathematical Paradigm of Natural Law)

3. अल्बर्ट आइंस्टीन (1879-1955)

आइंस्टीन को गणित और आधुनिक भौतिकी में योगदान के लिए जाना जाता है. इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह अपने जमाने में सबसे अधिक मस्तिष्क का इस्तेमाल किए थे.

आइंस्टीन की प्रमुख खोजें :

  • सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (Theory of Relativity)
  • द्रव्यमान-ऊर्जा समतुल्य सूत्र (E =mc2)
  • फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव (Photoelectric Effect)
  • अवोगाद्रो का नंबर (Avogadro’s Number)
  • बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (Bose-Einstein Condensate)
  • तरंग-कण द्वैत (Wave-Particle Duality)
  • क्वांटम सिद्धांत का प्रकाश (Quantum Theory of Light)

10 भौतिक विज्ञान Physics का प्राचीन वैज्ञानिक

जैसे कि आपकों पता चल गया है कि भौतिक विज्ञान के जनक प्राचीन वैज्ञानिक है लेकिन क्या आपकों भौतिक विज्ञान Physics का प्राचीन वैज्ञानिक के नाम के बारे में जानकारी हैं?

यहां आपकों 10 भौतिक विज्ञान Physics का प्राचीन वैज्ञानिक कौन कौन है के बारे में बतलाया गया है:

1. अनेग्जीमेण्डर (Anaximander)

जन्म : 610 BC

मृत्यु : 546 BC

जातीयता : यूनानी

क्षेत्र : दार्शनिक,खगोल विज्ञानी, गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी

2. आर्किमिडीज़ (Archimedes)

जन्म : लगभग 287 ई.पू. सिराक्यूज़, सिसली मैग्ना ग्रीसिया

मृत्यु : लगभग 212 ई.पू.

क्षेत्र : गणित, भौतिकी, अभियांत्रिकी, खगोलशास्त्र, आविष्कार

3. गैलीलियो गैलिली (Galileo Galilei)

जन्म :15 फ़रवरी 1564

मृत्यु : 8 जनवरी 1642

क्षेत्र : खगोल विज्ञानी,दार्शनिक,गणितज्ञ,भौतिक विज्ञानी , आविष्कारक, बहुश्रुत, विश्वविद्यालय शिक्षक, वैज्ञानिक, अभियन्ता

4. योहानेस केप्लर (Johannes Kepler)

जन्म : 27 दिसंबर 1571, जर्मनी

मृत्यु : 15 नवंबर 1630, रेगेन्सबर्ग

राष्ट्रीयता: जर्मन

क्षेत्र : खगोल विज्ञानी, भौतिक विज्ञानी

5. आइज़क न्यूटन ( Isaac Newton)

जन्म : 4 जनवरी 1643

मृत्यु : 31 मार्च 1727

क्षेत्र : भौतिक विज्ञान, गणित, खगोल, प्राकृतिक दर्शन

6. माइकल फैराडे (Michael Faraday)

जन्म : 22 सितंबर 1791

मृत्यु : 25 अगस्त 1867

क्षेत्र : भौतिक विज्ञान, गणित

7. जेम्स क्लर्क मैक्सवेल (James Clerk Maxwell)

जन्म : 13 जून 1831,UK

मृत्यु : 5 नवंबर 1879, UK

क्षेत्र : गणित, भौतिक विज्ञान

8. अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)

जन्म : 30 अगस्त 1871

मृत्यु : 19 अक्तूबर 1937

क्षेत्र : रसायन, भौतिक विज्ञान

9. अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)

जन्म : 14 मार्च 1879

मृत्यु : 18 अप्रैल 1955

क्षेत्र : गणित, भौतिक विज्ञान

10. नील्स बोर (Niels Bohr)

जन्म : 7 अक्तूबर 1885, डेनमार्क

मृत्यु : 18 नवंबर 1962

क्षेत्र : भौतिकी

इस लेख में,

इस लेख में आपकों भौतिक विज्ञान के जनक कौन है यानी भौतिक विज्ञान Physics के पिता किसे कहा जाता है के बारे में बतलाया गया है. साथ ही आपकों 10 भौतिक विज्ञान Physics का प्राचीन वैज्ञानिक के बारे में भी जानकारी दिया गया है.

इसे भी देखें :

हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपकों पसंद आई होगी इसलिए कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और साथ ही इससे संबंधित अपना सुझाव हमें नीचे दे सकते हैं.

Written by Hindikul

आपका स्वागत है हिंदीकुल पर! चलिए अब हमारे साथ जुड़कर तकनीकी दुनिया की यात्रा पर निकलें और नए और रोचक तत्वों का अनुभव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *