in

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

क्या आप जानते हैं सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? sabse bada grah kaun sa hai, यदि आप इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़िए.

बृहस्पति ग्रह (Jupiter) सूर्य सेे पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो इतना बड़ा है कि हमारे पृथ्वी जैसा कई ग्रह उसमें समा सकता है.

जैसे कि हमने बतलाया है, आज की इस लेख में आपकों सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? sabse bada grah kaun sa hai और उससे संबंधित बातों के बारे में जानकारी प्राप्त होने वाला है. इसीलिए यदि आप सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में नहीं जानते तो इस लेख को पूरा अन्त तक जरूर पढ़िए.

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? (Sabse Bada Grah)

सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है

बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो सौरमंडल का पाँचवाँ ग्रह है और सूर्य से लगभग 77 करोड़ किमी की दूरी पर स्थित है.

इसका द्रव्यमान सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के ढाई गुना और सूर्य के हजारवें भाग के बराबर होता है. यह गैसों से बना एक विशालकाय पिण्ड है जिसकी सतह अत्यधिक गर्म होती है.

यह इतनी गर्म है कि वैज्ञानिकों द्वारा इसपर पर भेजा गया जूनो उपग्रह भी इसकी सतह से बहुत ऊपर ही जलकर नष्ट हो गया था इसीलिए वैज्ञानिक इसकी सतह को देख नहीं पाए.

वैज्ञानिकों के द्वारा बतलाया “द ग्रेट रेड स्पॉट” एक तूफ़ान है जो बृहस्पति पर मौजूद है. यह तूफ़ान की ख़ास बात यह है कि लगभग 350 सालों से नहीं रुका है.

बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने के साथ साथ सबसे पुराना ग्रह भी है. सौरमंडल में सबसे ज्यादा उपग्रह (लगभग 79) बृहस्पति ग्रह के पास ही है.

ऐसा माना गया है कि यदि धरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो बृहस्पति पर 132 किग्रा के हो जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति का गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा ज़्यादा होती है.

बृहस्पति (Jupiter) के बारे में जानकारी 

बृहस्पति ग्रह के बारे में
सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter)
उपनामजुपिटर
ग्रह का प्रकार
बाहरी ग्रह , गैस जायंट
उपग्रह 
79 (2021 तक),53 की पुष्टि | 26 अनंतिम
त्रिज्या 
69,911 किमी (43,441 मील)
विषुवतीय त्रिज्या71,492 किमी  (44,423 मील)
ध्रुवीय त्रिज्या66,854 किमी  (41,541 मील)
तल-क्षेत्रफल6.1419×1010 km2
आयतन

1.4313×1015 km3 

द्रव्यमान

1.8982×1027 किग्रा
(
1/1047 सूर्य)

व्यास

88,846 मील (142,984 किलोमीटर)

घनत्व1,326 kg/m3 
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण24.79 m/s2
संघटन / मूल तत्व
  • हाइड्रोजन (H2)
  • हीलियम
  • मीथेन
  • अमोनिया
  • हाइड्रोजन ड्यूटेराइड (HD)
  • इथेन
  • अमोनिया जल
  • अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड(NH4SH)
खोज 
कई संस्कृतियों के लोगों द्वारा देखा गया था
दिन की लंबाई
9.93 घंटे
वर्ष की लंबाई
11.86 पृथ्वी वर्ष

बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी भाषा में जुपिटर “Jupiter” कहा जाता है, जो रोमन सभ्यता के एक देवता का नाम है.

आकार के अनुसार सौरमंडल के ग्रहों का नाम

  1. बृहस्पति (Jupiter) : 69,911 km / 43,441 miles
  2. शनि (Saturn) : 58,232 km / 36,184 miles
  3. अरूण (Uranus) : 25,362 km / 15,759 miles
  4. वरूण (Neptune) : 24,622 km / 15,299 miles
  5. पृथ्वी (Earth) : 6,371 km / 3,959 miles
  6. शुक्र (Venus) : 6,052 km / 3,761 miles
  7. मंगल (Mars) : 3,390 km / 2,460 miles
  8. बुध (Mercury) : 2,440 km / 1,516 miles

बृहस्पति के चंद्रमाओं एंव उपग्रह का नाम

बृहस्पति ग्रह के पास लगभग 79 चंद्रमाओं एंव उपग्रह होते हैं जिनमें से चार सबसे बड़े चंद्रमाओं का नाम है- 

  • आयो
  • युरोपा
  • गैनिमीड
  • कैलिस्टो

इन चंद्रमाओं में से कुछ पर तो महासागर होने का पता चला है,  जिससे उम्मीद लगाया जा रहा है कि यहां जीवन संभव हो सकती है.

बृहस्पति ग्रह (Jupiter) की खोज किसने की थी?

बृहस्पति ग्रह की खोज का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जाता है. हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति उन पांच ग्रहों में से एक है जिसे बिना दूरबीन या दूरबीन के रात के आकाश में देखा जा सकता है. यह ग्रह प्राचीन काल से जाना जाता है और हजारों वर्षों से कई अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों द्वारा देखा जाता है.

जैसे कि 7 जनवरी, 1610 को, खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली ने बृहस्पति का निरीक्षण करने के लिए एक दूरबीन का उपयोग किया और ग्रह के चारों ओर अजीबोगरीब स्थिर तारे पाए.

बृहस्पति ग्रह की सबसे पहले डिटेल्स निरीक्षण करने के कारण गैलीलियो गैलीली को कई जगहों पर “बृहस्पति ग्रह के खोजकर्ता” मानते हैं.

लेकिन बृहस्पति को ट्रैक करने वाले पहले खगोलशास्त्री बेबीलोनियाई (Babylonians) थे.

बृहस्पति ग्रह के बारे में रोचक तथ्य

  • द्रव्यमान के अनुसार, बृहस्पति को सौरमंडल के सभी ग्रहों का राजा माना जाता है.
  • विशाल आकार के बावजूद बृहस्पति ग्रह का दिन सभी ग्रहों में सबसे छोटा होता है (9 घंटे 55 मिनट).
  • इसके पास सौर मंडल के सातों ग्रह से सबसे मजबूत चुंबकीय क्षेत्र होता है.
  • बृहस्पति की अपनी एक पतली वलय प्रणाली (thin ring system) है.
  • वर्तमान में बृहस्पति के पास 79 चंद्रमा (उपग्रह) हैं, जो सौरमंडल के सभी ग्रहों से अधिक है. और इनमें से कुछ चंद्रमा  वास्तव में जीवन को आश्रय देने में सक्षम हो सकते हैं क्योंकि वहां महासागरों का होना अनुमान किया गया है.
  • इसके पास सौर मंडल का सबसे चमकीला अरोरा है.
  • बृहस्पति को ‘असफल तारा’ (failed star) कहा जाता है.
  • बृहस्पति को सौरमंडल का क्षुद्रग्रह वैक्यूम क्लीनर भी कहा जाता है.

बृहस्पति ग्रह के कितने उपग्रह है?

वर्तमान में बृहस्पति ग्रह के 79 चंद्रमा (उपग्रह) हैं (53 की पुष्टि | 26 अनंतिम )

सबसे ज्यादा उपग्रह किस ग्रह के हैं?

सौरमंडल के सभी ग्रहों में बृहस्पति ग्रह के पास सबसे ज्यादा उपग्रह (चंद्रमा) है.

ज्यूपिटर को  ‘असफल तारा’ (failed star) क्यों कहा जाता है?

कुछ लोग बृहस्पति को ‘असफल तारा’ मानते हैं क्योंकि सौरमंडल की यह एक गैस की विशालकाय वस्तु है जो 90% हाइड्रोजन और 10% हीलियम से बनी है, जो कि सूर्य की संरचना के बहुत करीब है.
बृहस्पति पहले से ही एक बड़ा ग्रह है, लेकिन अगर यह उससे लगभग 80 गुना और अधिक बड़ा होता तो यह एक तारा बनने के लिए पूरी तरह ढह सकता था, जिसकी अपने ही गुरुत्वाकर्षण इसे एक तारा का रूप देने में मदद कर सकती थी.

बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह कौन सा है?

गेनीमेड (Ganymede) बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है, जिसका व्यास बुध ग्रह से भी बड़ा है.

बृहस्पति का दौरा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान कौन था?

पायनियर 10 (Pioneer 10) बृहस्पति का दौरा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था, जो दिसंबर 1973 में ग्रह के सबसे करीब पहुंच गया था. तब से बृहस्पति ग्रह को रोबोटिक अंतरिक्ष यान द्वारा कई अवसरों पर खोजा गया है  जिसके लिए कई प्रयास किया गया था. और ऐसे ही प्रयासों का नतीजा है कि आज आप सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में जानते हैं.

निष्कर्ष,

जैसे कि आप जान चुके हैं सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) है, जिसके पास सबसे अधिक उपग्रह एंव चंद्रमा उपलब्ध है. यह एक विशालकाय खगोलीय पिंड है, जो इतना बड़ा है कि इसमें कई पृथ्वी जैसी ग्रह शामिल हो सकती है.

हम उम्मीद करते हैं आपकों यह लेख पढ़ कर अच्छा लगा होगा और साथ ही इससे बृहस्पति ग्रह यानी ज्यूपिटर से संबंधित कुछ नया सीखने और जानने को मिला होगा. दोस्तो, यदि आर्टिकल पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और अन्य छात्रों के साथ अपने सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे कि WhatsApp, Facebook, Twitter, आदि पर शेयर जरूर करें.

इसके अलावा सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह : बृहस्पति (Jupiter) से संबंधित कोई सवाल आपके मन में है तो आप हमें नीचे कमेंट कर पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे आपके द्वारा पूछे गए बृहस्पति ग्रह से संबंधित सवालों के जवाब जल्द से जल्द कर दे.

इसे भी पढ़ें :

Written by Hindikul

आपका स्वागत है हिंदीकुल पर! चलिए अब हमारे साथ जुड़कर तकनीकी दुनिया की यात्रा पर निकलें और नए और रोचक तत्वों का अनुभव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *